श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत कलश यात्रा का आयोजन
कानोता. हर जगह की तरह ग्राम कानोता मे भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गइ l ग्राम कानोता की व कस्बे की महिलाएं एकत्रित होकर कलश यात्रा निकाली l
कलश यात्रा श्री राम मंदिर कानोता थाने के पास से रवाना होकर कस्बे में होते हुए चतुर्भुजी महाराज मंदिर पहुची l एस अवसर पर अक्षत कलश व ध्वज का पूजन करवाया और श्री राम जी की झाँकी सजाई
कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया l समिति मे एकत्रित लोगो ने बताया 1 से 7 जनवरी के बीच कानोता ग्राम वासियों को पिले चावल व राम जी का चित्र व पत्रक टोलिया बनाकर वितरीत किया जाएगा कलश यात्रा में पूर्व सरपंच एव श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समिति के कार्यकर्ता सहित लोग मोजुद रहे
पत्रकार. अजीत अग्रवाल
द भारत न्यूज़

