व्यापारी पर पेट्रोल डाल लगभग 3 लाख 47 हजार की लूट, पुलिस जांच में जुटी
Nearly 3 lakh 47 thousand rupees were looted by pouring petrol on businessman
शिवपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भरलाय-धामनिया के मध्य हरदा नर्मदापुरम मुख्य मार्ग पर रात लगभग 11 बजे एक व्यापारी से लूट की घटना का मामला सामने आया है। 3 आरोपीयों के द्वारा ग्राम भरलाय-धामनिया के मध्य सड़क के बीच गाडी खड़ी कर व्यापारी को रोका और उस पर पेट्रोल डाल दिया तथा व्यापारी का बैग छुड़ा लिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
जिसके बाद व्यापारी के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही एसडीओपी, सिवनी मालवा थाना प्रभारी सहित शिवपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहाँ व्यापारी से पूछताछ की गई व्यापारी ने बताया की वो टिमरनी से सिवनी मालवा आ रहा था तभी 3 लोगों के द्वारा बीच सडक पर गाडी खड़ी कर दी। घबराहट में मेरे द्वारा उनकी गाडी को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद आरोपी मेरे पास आये और मुझ पर पेट्रोल डाल दिया तथा गाली गलोच कर मुझसे मेरा बैग छुड़ा लिया बैग में तीन लाख सेतालिश हजार रूपए थे आरोपियों के द्वारा बैग में से पैसे निकाल बैग और पेट्रोल की बोतल सड़क किनारे फैक फरार हो गए ।
पुलिस को घटना स्थल के पास ही बैग पड़ा हुआ मिला है वही व्यापारी की गाडी के पास ही पेट्रोल की बाटल भी मिली है। जिसके बाद पुलिस के द्वारा व्यापारी को शिवपुर थाने ले जाया गया है। जहाँ घटना की एफआईआर दर्ज की जायेगी, हालाँकि पूरे मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बचती नजर आई। एसडीओपी राजू रजक ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके स्थल पर पहुँच मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के द्वारा बताये हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

