रिया चक्रवर्ती ने फिल्म छोड़ शुरू किया ये काम, पॉडकास्ट पर आए गेस्ट ने बढ़ाया हाथ, आज करोड़ों की कंपनी की मालकिन
रिया चक्रवर्ती फिल्मों को छोड़कर अपने लिए एक नया रास्ता तलाश चुकी हैं। जिंदगी का सबसे बुरा दौर झेल चुकीं रिया ने अपनी नई कंपनी की शुरुआत की जिसका वैल्यूएशन 40 करोड़ रुपये के करीब हो चुका है। रिया ने बताया कैसे शुरू हुआ ये नया सफर।
रिया चक्रवर्ती 40 करोड़ की कंपनी की मालकिन
रिया चक्रवर्ती ने फिल्मों से क्विट कर लिया है और उन्होंने अपने करियर में एक नई शुरुआत की है। रिया अपने इस नए काम की बदौलत आज 40 करोड़ रुपये की कंपनी की मालकिन बन चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया ने अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर देखा। जहां एक तरफ उन्हें लोगों की आलोचनाएं सुनना पड़ी वही दूसरी तरफ वो अपने बिखर चुके करियर को संवारने की लगातार कोशिश में जुटी रहीं।
साल 2020 के बाद से जनता के तीखे निशाने पर रहीं Riya Chakravarti अपनी बिखरी जिंदगी को समेटने के लिए 'चैप्टर 2' पॉडकास्ट से शुरुआत की। एक मुश्किल दौर से गुजरने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक दोनों के प्रफेशनल सपने चनाचूर हो चुके थे। आखिरकार इसी पॉडकास्ट से उन्हें अपना कपड़ों का ब्रांड 'चैप्टर 2 ड्रिप' बनाने का खयाल आया। ये अपने लिए दूसरा मौका निकालने जैसा था जिसमें उन लोगों से प्रेरणा ली जिन्होंने अपने सबसे बुरे दिनों को जिया है और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने में वे कामयाब रहे हैं।
जिसका वैल्यूएशन आज करीब 40 करोड़ रुपये
उन्होंने अपनी इसी कोशिश को एक कपड़े के ब्रांड में बदल दिया, जिसका वैल्यूएशन आज करीब 40 करोड़ रुपये है। CNBC-TV18 से बात करते हुए, रिया ने कहा, 'जब मुझे गिरफ्तार किया गया था, तो मेरी टी-शर्ट पर लिखा था- Roses are red, violets are blue, let's smash the patriarchy, me and you. हम जिस दौर से गुजरे, उसमें हम दोनों ने अपना करियर लगभग खो दिया था। मुझे एक्टिंग के लिए कॉल आने बंद हो गए थे।'
MBA की प्लानिंग और फ्यूचर प्लान भी खत्म हो चुके थे
Riya ने भाई को लेकर बाते करते हए कहा, 'शोविक ने CAT में 96% अंक हासिल किए थे और एक फेमस कॉलेज में एडमिशन लेने वाला था लेकिन उसी दौरान वो जेल चला गया, और जब तक वह बाहर आया तो फर्स्ट ट्राइमेस्टर खत्म हो चुका था। इसी के साथ उसकी MBA की प्लानिंग और फ्यूचर प्लान भी खत्म हो चुके थे।'
1 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग मिली
बता दें कि रिया ने पिछले साल अगस्त 2024 में 'चैप्टर 2 ड्रिप' की शुरुआत ऑनलाइन की। इसके बाद थोड़ा घबराते हुए उन्होंने इस साल जून में अपना पहला ऑफलाइन स्टोर भी खोला। रिया ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'मुझमें स्टोर खोलने की हिम्मत भी नहीं थी क्योंकि ओवरहेड्स स्वाभाविक रूप से बढ़ जाते हैं। बांद्रा के लिंकिंग रोड पर किराए बहुत अधिक हैं। हम ऑनलाइन अच्छा कर रहे थे और मैं इसी तरह रहना चाहते थे लेकिन शोविक को कोई जगह मिली और मुझे उसने इसके लिए मना लिया। हम एक कम्यूनिटी बना रहे थे और कम्यूनिटी के लिए हेडक्वार्टर्स की जरूरत है। ब्रांड को रिटेल के किशोर एंड अशनी बियानी से 1 करोड़ रुपये की सीड फंडिंग मिली और जल्द ही इसका वैल्यूएशन करीब 40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।'
पॉडकास्ट पर गेस्ट ने बना दिया ये काम
Riya ने अपने इस निवेश पर बात करते हुए कहा, 'मैंने उन्हें बातचीत के लिए अपने पॉडकास्ट पर बुलाया था, यह सोचकर कि हमें कुछ जानकारी मिलेगी। लेकिन जब हम बात कर रहे थे और मैंने सर से सलाह मांगी तो उन्होंने अचानक कहा- आप हमें मुफ्त इक्विटी दे सकते हैं। मैंने कहा- एक सेकंड- मैं आपको मुफ्त इक्विटी नहीं देना चाहती, लेकिन हम आपको इक्विटी देंगे। उन्होंने आगे कहा- मुझे अपने आंकड़ों पर भरोसा था। अगर आपका ब्रांड रेवेन्यू नहीं ला रहा है, तो कोई भी आपमें निवेश नहीं करेगा। लेकिन हम रेवेन्यू ला रहे थे, हम प्रॉफिटेबल थे। मैंने 5X वैल्यूएशन नहीं किया।'

