'रामायण' का टीजर देख उड़े फैंस के होश, राम बने रणबीर कपूर और 'लंकापति रावण' यश को देख लोग बोले- दिमाग हिल गया
नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रावण बने यश और राम बने रणबीर कपूर को देख फैंस फिदा हो गए हैं। वो कह रहे हैं ये फिल्म इतिहास रचेगी। देखिए टीजर और लोगों का रिएक्शन:
'रामायण' का टीजर देख उड़े फैंस के होश, राम बने रणबीर कपूर और 'लंकापति रावण' यश को देख लोग बोले- दिमाग हिल गया
आखिरकार जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया। नितेश तिवारी की मच अवेटेड और मेगा बजट फिल्म 'रामायण' की पहली झलक रिलीज कर दी गई, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। टीजर में जबरदस्त VFX देख सब हैरान रह गए। दो सबसे बड़े पौराणिक किरदारों राम और रावण की अमर लड़ाई रणबीर और यश के बीच काफी दमदार होगी, और इसकी साफ झलक दिखी।
Ramayana Teaser देख फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। राम बने रणबीर कपूर और रावण बने यश की प्रतिमाओं जैसी झलक देख वो खुशी से झूम उठे। फैंस ने बोला कि ये फिल्म जबरदस्त होगी और रणबीर एकदम कमाल के लगे हैं। 'रामायण' का टीजर देख किसने क्या कहा, यहां पढ़िए कमेंट्स

''रामायण' इतिहास रचेगी, दिमाग हिल गया'
Ramayana VFX artist Nimit Malhotra और वह फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर की, जिस पर यूजर्स के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर कपूर OMG, राम के अवतार में क्या झलक है।' एक और कमेंट है, 'रणबीर की 2 सेकेंड की उस झलक ने मेरा दिमाग हिला दिया।' एक ने लिखा, 'ये फिल्म इतिहास रचेगी।' एक बोला, 'मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए।'

8 बार ऑस्कर विनर नमित मल्होता प्रोड्यूसर, यश ने भी दिया साथ
'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस ने प्रोड्यूस किया है। साथ में एक्टर यश भी इसके प्रोड्यूसर हैं, जो फिल्म में लंकापति रावण बने हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा। वहीं, दूसरा पार्ट दिवाल 2027 पर रिलीज होगा। Ramayana Cast की बात करें, तो इसमें रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल समेत कई और कलाकार हैं।
'रामायण' की कहानी और कास्ट, पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज
'रामायण' में उस दौर दिखाई जाएगी, जब समय का कोई नाम-ओ-निशान नहीं था। ब्रह्मांड का संतुलन तीन शक्तियों के हाथ में था ब्रह्मा, विष्णु और महेश यानी शिव। इन तीनों की वजह से देवता, ऋषि, इंसान और राक्षस सब शांति से रहते थे। लेकिन इसी संतुलन की राख से एक ऐसी ताकत उठती है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। ये ताकत है रावण की, जिसकी दहाड़ से आसमान भी कांप उठता।

