रतलाम दाहोद के रास्ते चलने वाली पैसेंजर मेमो ट्रेन की चपेट में आने से नारायण लाल सोनी की दर्दनाक मौत

रतलाम दाहोद के रास्ते चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मेमू मेघनगर रेलवे स्टेशन पर ये दर्दनाक हदसाह हुआ मेमो ट्रेन की चपेट में आने से मेघनगर निवासी श्री नारायण लाल जी सोनी उम्र 60 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मेघनगर रेलवे स्टेशन से दाहोद जाने के लिए मेमो ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से नारायण लाल सोनी की दर्दनाक मौत हो गई। सोनी जी दाहोद से अहमदाबाद परिजनों के साथ जाने वाले थे। सोनी जी की मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेघनगर पोस्टमार्टम के लिए शव को पहुचाया।

रतलाम दाहोद के रास्ते चलने वाली पैसेंजर मेमो ट्रेन की चपेट में आने से नारायण लाल सोनी की दर्दनाक मौत
मेघनगर