हरियाणा का तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार : अवैध मादक पदार्थ लेकर ट्रेन में बैठने से पहले पुलिस ने पकड़ : 20 किलो डोडाचुरा किया बरामद

मंदसौर + भवानीमंडी

हरियाणा का तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार : अवैध मादक पदार्थ लेकर ट्रेन में बैठने से पहले पुलिस ने पकड़ : 20 किलो डोडाचुरा किया बरामद

तस्कर बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी कर ट्रेन से हरियाणा जाने वाला था भवानीमंडी स्टेशन रोड पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंदसौर + भवानीमंडी ● स्पेशल रिपोर्ट ( धरम सिंह 

मंदसौर । जिले के भैसोदा मंडी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया है। आरोपी हरियाणा से डोडाचुरा देने मंदसौर आया था। ट्रेन के रास्ते वापस हरियाणा जाने वाला था । इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा का रहने वाला एक तस्कर बैग में अवैध रूप मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी कर ट्रेन से हरियाणा जाने वाला है। जिस पर यदि तुरंत कार्रवाई की जाए तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालीपुरा भवानी मंडी स्टेशन रोड से हरपाल सिंह पिता जीत सिंह (56) साल निवासी जगता कॉलोनी बराड़ा जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। 

20 किलो डोडाचुरा की कीमत 40 हजार रुपए आंकी जा रही है।

आरोपी अवैध मादक पदार्थ किससे लेकर आया था। पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


भैसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया ,

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा का रहने वाला एक तस्कर बैग में अवैध रूप मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी कर ट्रेन से हरियाणा जाने वाला है। जिस पर : मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालीपुरा भवानी मंडी स्टेशन रोड से आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।