मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर परिषद ने किया कार्यक्रम आयोजित

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नगर परिषद ने किया कार्यक्रम आयोजित

कार्यालय नगर परिषद विजावर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत नगर परिषद के ट्रेचिंग ग्राउंड पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंच प्रण शपथ स्मारक स्थल पर हाथ में मिट्टी लेकर मिट्टी का पूजन किया गया। कलश का पूजन किया गया सभी लोगों ने मिट्टी को लेकर शपथ ली और शपथ उपरांत सभी लोगों ने उस मिट्टी को उस कलश में डाला। सभी

लो

गों ने विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना, इन 5 वचनों की की शपथ ली गई। वहीं पर सभी लोगों ने अपने-अपने हाथों से शहीदों के नाम के पांच पांच वृक्ष लगाएं इस कार्यक्रम में नगर परिषद के सीएमओ संतोष सैनी, उपयंत्री पुरुषोत्तम प्रजापति जी, राजकुमार गुप्ता, दुर्गा पुष्पद , अशोक संसिया, विमलेश प्रजापति, रविन्द्र सेन, मोहित गुप्ता और अमित राघव पाण्डेय एवं नगर परिषद का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।