*मोदीनगर में गोली लगने से माँ बेटा दोनों घायल मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे अवैध रूप से लाई गई पिस्टल चेक करते समय हुआ हादसा*

*मोदीनगर में गोली लगने से माँ बेटा दोनों घायल मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे अवैध रूप से लाई गई  पिस्टल चेक करते समय हुआ हादसा*

*गाँव खंजरपुर निवासी आदेश कुमार पत्नी सुभद्रा 38 वर्ष पुत्र आर्यन 9 वर्ष पुत्र कृष्णा 4 वर्ष व पुत्री तन्नू 7 वर्ष मोदीनगर के गांव खंजरपुर में साथ रहते हैं आदेश की पत्नी व बेटा दोनों गाँव में ही स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी वहाँ दोनों को अचानक गोली लग गई माँ बेटे गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए गोली महिला के पैर में आर पार हो गई गोली लगते ही दोनों माँ बेटे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े स्थानीय लोगों ने पहले दोनों को स्थानीय डॉक्टर को दिखाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया माँ बेटे की हालत गम्भीर बनी हुई है महिला के पति आदेश ने मोदीनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि मेरी पत्नी व पुत्र गांव के ही मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गई थी वहाँ पर गौरव व जोनु पहले से ही अवैध हथियार हाथ में लेकर खड़े थे अचानक दोनों ने मेरी पत्नी और मेरे बेटे को गोली मार दी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी जोनु को गिरफ्तार कर लिया दूसरे आरोपी गौरव की तलाश में कई टीम लगी हुई हैं गौरव को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा