ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 31 जुलाई को, पूर्व तैयारी हेतु बैठक संपन्न
Chittorgarh News : जिले में चित्तौड़गढ़ ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन 31 जुलाई सोमवार को प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में होगा। युवा महोत्सव कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु बैठक शुक्रवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरूषार्थी में हुई।
बैठक में विभिन्न कार्यों जैसे पंजीकरण, भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था, निर्णायक मंडल, माइक एवं साउंड आदि व्यवस्थाओं हेतू विभिन्न दल गठित कर प्रभारियों को निर्देश प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम एक दिवसीय होगा, युवा महोत्सव में कुल 17 विधाओं का प्रदर्शन किया जायेगा। इनमे सामूहिक लोक नृत्य, समुही लोक गायन, नाटक हिंदी और अंग्रेजी, शास्त्रीय नृत्य में कत्थक, कुचीपुड़ी, नृत्य, गिटार, योगा, चित्रकला, भित्ति चित्र, हारमोनियम, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, शास्त्रीय गायन, गिटार, योगा, वीणा, कविता, फोटोग्राफी जैसी आदि कलाओं का प्रदर्शन किया जायेगा।

सभी संभागी अपनी प्रतियोगिताओ हेतु आवश्यक सामग्री स्वयं साथ लेकर आएंगे, चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता के लिए केवल ड्रांईगशीट प्रदान की जाएगी। वही चित्तौड़गढ़ ब्लाक में ब्लॉक स्तरीय उक्त महोत्सव हेतु 824 के आसपास एकल एवं समूह के लिए ऑनलाइन पंजीकरण हुए हैं। ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव हेतु उपस्थिति एवं पंजीकरण का कार्य प्रातः 7:30 से 9 बजे तक इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में होगा।
आपको बता दे की प्रातः 9 बजे के पश्चात किसी भी प्रतिभागी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। जिन्होने उक्त प्रतियोगिता हेतु ऑनलाईन पंजीकरण किया हैं उनका अपने पंजीकरण की हॉर्ड कॉपी उक्त महोत्सव से पूर्व में या पंजीकरण के समय प्रस्तुत करना होगा । प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल सोमानी शंभूलाल भट्ट, रेखा चौधरी, अनुराधा आर्य, संजय कोदली, अभिलाषा ओझा किशन लाल खटीक, महेश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

