बिहार :-खगडिया जदयू कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण की

बिहार :- खगड़िया प्रखंड के कासिमपुर पंचायत अंतर्गत दाढ़ीआस भदास खेल मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का एकदिवसीय कर्पूरी परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जल्दी जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल तथा मानसिक प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया। इससे पहले अतिथियों व जदयू पदाधिकारियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति नियत और सिद्धांत तथा उनके नेतृत्व में किए गए अति पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण देने से लेकर विकास कर आगे बढ़ाने के लिए अनवरत प्रयास किया जा रहा है। जो समाज वंचित शोषित अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को आगे बढ़ने का काम किया मंत्री श्री नीतीश कुमार का बखान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बहुत सारा विकास हो रहा है। मंत्री ने सड़क बिजली की सुविधा की चर्चा करते हुए कहा कि श्री नीतीश कुमार न्याय के साथ सर्वांगीण विकास कर रहे हैं। आज बराबर की पंक्ति में आधी आबादी महिला की है। जो श्री नीतीश कुमार का दिन है सरकारी नौकरी में 33% महिला को आरक्षण दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बालिका बालक साइकिल पोशाक योजना अति पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए छात्रावास स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड छात्रवृत्ति का लाभ देकर शैक्षणिक स्तर पर सुदृढ़ बनाए हैं।उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को साकार करने के लिए श्री नीतीश कुमार संघर्षशील है। बिहार में शांति सौहार्द पूर्ण व्यवस्था कायम किए हैं। महिलाओं को सम्मान बढ़ाने के काम किए हैं। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार में क्षमता और योग्यता है। जो आज देश स्तर पर केंद्र के बीजेपी सरकार के खिलाफ महागठबंधन दलों को एक मंच पर लाने अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा की मणिपुर जलता रहा वहां महिलाओं को नंगा घुमाया जा रहा था। महिला के साथ बलात्कार हो रहा था। सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोए हुए थे। आज की बिपक्षी एकता दलों का इंडिया नाम से जलन है। भाजपा ने इसलिए भारत का संविधान बदलने की साजिश रच रही है। ऐसी निकम्मी जुमलेबाज केंद्रीय भाजपा सरकार को जड़मूल से उखाड़ फेंकने का कम करें। और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। सभा को विधायक विजय सिंह निषाद मोहम्मद आलिम अंसारी, जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, खगड़िया की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव, जदयू प्रदेश महा सचिव साधना देवी, खगड़िया विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह, जादू राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य नीलम वर्मा, व अजय मंडल, जयदेव के जिला प्रवक्ता सह प्रवक्ता विधानसभा प्रभारी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, बिणा कुमारी, पार्वती देवी, सुबोध यादव जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, अरविंद कुमार सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राका सहाय, जुआ जादू के जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार चौरसिया, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार ,छोटू सिंह जिला महासचिव अंगद कुमार ,अनुज कुमार, प्रधान महासचिव हीरानंद सिंह, एवं जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए श्री नीतीश कुमार की उपलब्धियां और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचार व सिद्धांतों को लेकर चर्चा किया। इसी बीच जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने खगडिया सहित पूरे बिहार भर में महीने में एक दिन पंचायत भवन में सिविर आयोजित कर गरीब परिवारों को नये राशनकार्ड उपलब्ध कराने की व्यवस्था अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर मथुरापुर खेल मैदान में दाढीआस भदास खेल मैदान माडर रणखेत मैदान एवं अमली खेल मैदान में स्टेडियम निर्माण कराने कि मांग को लेकर आवेदन दिया। इस पर हीरानंद सिंह, पंकज चौधरी, कमल किशोर पटेल, ममता जायसवाल, मुन्नी जायसवाल इंजीनियर, विक्रम कुमार पटेल, आदि जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार :-खगडिया जदयू कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण की
बिहार :-खगडिया जदयू कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण की