बिहार :- खगड़िया के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में घंटों रोड जाम रहा
बिहार :- खगड़िया के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट में घंटों रोड जाम रहा
बिहार :- खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को कबड्डी खेलने के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का मामला इतना गहरा हो गया। की एक गुट के आक्रोशित छात्रों ने आज राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के समीप महेशखूंट अगवानी पथ को कुछ देर के लिए जाम कर दिया।
जिससे आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गई। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एस आई तारकेश्वर प्रसाद आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर कर जाम हटाया।
मारपीट की घटना में जख्मी हेमराज कुमार शाहिद के छात्रों ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में कुछ छात्र कबड्डी खेल रहे थे।
इसी क्रम में राटन और बहादुरपुर के छात्रों के बीच नोक झोक होते होते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। उसी का बदला लेने के उद्देश्य से सोमवार को राटन के छात्र कुछ बाहरी छात्रों को लेकर आए और दूसरी टीम के छात्रों से उलझ पड़े। इस क्रम में कई छात्र घायल भी हो गए। इसी से नाराज बहादुरपुर के छात्रों ने कुछ देर के लिए महेशखूंट अगुवानी पर को जाम कर दिया।
जाम की सूचना पाकर गोगरी थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एस आई तारकेश्वर प्रसाद आए। और सभी छात्रों को समझा बूझा कर और कार्रवाई करने के आश्वासन देकर जाम को हटाया। वहीं राष्ट्रीय उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवेश महतो ने बताया कि उदंड छात्रों पर उचित कार्रवाई की जाय ।