नालो की सफाई को लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर नही बारिश मे होगी परेशानी ।  शैलेन्द्र खरे

नालो की सफाई को लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर नही बारिश मे होगी परेशानी ।   शैलेन्द्र खरे

दतिया/ भांडेर मध्य प्रदेश

नालो की सफाई को लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर नही बारिश मे होगी परेशानी । 

शैलेन्द्र खरे

भांडेर । नगर मे इस समय न ही प्रशासन गंभीर है और न जनता परिणाम स्वरूप सभी होगे बारिश मे परेशान बतादे की नगर मे लभगभ पाँच नाले है जो काफी समय से साफ नही हुए है बह गंदगी और कचडे से पटे पडे है जिंनकी सफाई नही की जा रही है लहार रोड,नाला ,चिरगांव रोड नाला सिंकदर पुर नाला ठकुरास मुहोल्ला नाला ,अयोध्या बस्ती नाला ,खटकियाना मुहोल्ला नाला और सबसे बडा हजारी मुहोल्ला, बुहरान मुहोल्ला, बार्ड तेरह से होते हुए बाजार का नाला इससमय येसभी नाले कचडे से पटे पडे है बारिश मे ये सभी नाले चाँक होने की बजह से ओवर फ्लो होगे और इन के आसपास रहने बाले लोगो के घरो मे गंदा पानी भर जाने की आसंका रहेगी इस बात को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही जनता अपनी कोई जवाब दारी समझ रही है इन नालो के ऊपर आसपास लगभग 5 से 7 हजार लोग निबास करते है जो नाले साफ न होने से प्रभावित हो सकते है 

बार्ड 13 का नाला जो हजारी मुहोल्ला से निकलकर पठानी मुहोल्ला होते हुए बजरिया मुहोल्ले के नाले मे मिलता है बह पूर्ण रूप से इस समय कचरे और अनुपयोगी पन्नी से भरा पडा जो कभी साफ नही हुआ बिलायत खाँ मुहोल्ले मे ऊपर कचरा ही दिख रहा है किलोमीटरो के ये नाले अगर साफ नही किये गये तो जनता और नगरपरिषद प्रशासन के समस्या का कारण बन सकते है 

हबा मे उडगया सफाई अभियान । भले ही प्रशासन कितनी भी मुहीम चलाले कितना भी प्रचार कर ले लेकिन जव तक जनता सहयोग नही करेगी तव तक कुछ नही हो सकता जिसका उदाहरण बिलायत खाँ मुहोल्ले का नाला है कि जनता कितनी जागरुक है और नगरपरिषद कितना काम कर रही जनता सफाई कर कचरा नाले मे डाल रहे जिससे नाला चाँक हो जाता अगर जनता कचरा कचरा गाडी मे डाले तो ये समस्या कुछ हद तक सुधर सकती है ।

क्या बोलो जनता 

शायदा बेगम निबासी बार्ड 13 ने बताया की नाला साफ हो और और नाले को पाट दिया जाये जिससे यह समस्या खत्म हो जाये 

नजमा बेगम से जव बात की तो उनहोने बताया की यही कचडा डलता है नाला पूरा कचडे से भरा पडा है नाले से साप भी हमारे घरो मे आ जाते है और साफ न होने के कारण बदबू बहुत आती है पिछली बार घरो मे पानी भर गया था बहुत परेशानी हुइ थी ।

क्या बोले सी एम ओ 

मे इस समय मेडीकल पर हूँ कल पहुंच जाऊंगा बारिश से पहले सभी नालो की सफाई करा दी जायेगी हनुंमत सिह भदौरिया सी एम ओ नगर परिषद भांडेर