दस लाख की पाँच हजार लीटर शराब नष्ट झंडा स्थित डम्पिंग यार्ड में हुई कार्यवाही
हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क छिंदवाड़ा -लाखों रुपये की हज़ारों लीटर शराब को आज नष्ट किया गया। उक्त नष्टीकरण की कार्यवाही जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी के अधिकारियों के समक्ष नगरनिगम के झण्डा स्थित ठोस अवशिष्ट प्रबंधन केंद्र में हुआ।विभिन्न न्यायालयों से निराकृत हुये आबकारी के ९०७ मामलों की कुल पाँच हज़ार लीटर शराब पर जेसीबी चलाकर उसे विधिवत नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब का अनुमानित मूल्य दस लाख रुपये है। यह कार्यवाही एसडीएम सुधीर जैन की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष की गई। इस दौरान ज़िला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का, डीएसपी अमन मिश्रा, एडीईओ अमिताभ त्रिपाठी,बीएल उईके, आबकारी उपनिरीक्षक अर्चना घोरमारे और जीत सिंह धुर्वे सहित अन्य आबकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

