थाना मांडा के उपनिरीक्षक शैतान सिंह व अन्य पुलिस कांस्टेबल के अत्याचार से पीड़ित होम गार्ड

1 / 1

1.

मांडा संवाद :- समस्त उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाता है की थाना मांडा के एसआई शैतान सिंह व पुलिस हरेकृष्ण व महेंद्र सिंह ने थाना मांडा के होम गार्ड पद पर कार्यरत हैं। जिसे लात घुसे से जमकर पिटाई किया उसके आंख में काफी चोट आने के कारण आंख से दिखाई नही दे रहा हैं। दलित जाति (चमार)होने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। इस प्रकार से थाना मांडा तहसील मेजा जनपद प्रयागराज के गरीब दलित के साथ बराबर अत्याचार एवम शोषण किया जा रहा है।  इस प्रकार से थाना मांडा की पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई किसी का सुनवाई नहीं हो रहा है।मांडा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों द्वारा संचालित व्यवस्था एक दम बिगड़ गई है। मांडा थाना में करप्ट पुलिस ऑफिसर शैतान सिंह ने गरीब प्रार्थी के ऊपर बहुत बुरी तरीके से किया अत्याचार अभी तक इस करप्ट पुलिस ऑफिसर शैतान सिंह पर कोई भी मुकदमा नही लगा पुलिस अधिकारी अपने पक्ष में रिपोर्ट लगा कर केस को खत्म करना चाहती है । मांडा पुलिस के ऊपर नाराजगी जताते आम जन मानस । जनपद प्रयागराज में सबसे ज्यादा करप्ट पुलिस ऑफिसर मांडा थाना क्षेत्र में वर्तमान समय में आ गए है। गरीब दलित प्रार्थी होम गार्ड 3061 शंभूनाथ पुत्र स्व० रामराज निवासी ग्राम सुरवांदला पुर मांडा तहसील मेजा जनपद प्रयागराज का सुनवाई अभी तक नही हो रहा है गरीब प्रार्थी हुआ परेशान खबर हर पल आपके साथ मांडा संवाद ।