किशनी/मैनपुरी-जल जीवन मिशन योजना के तहत समान में हुई बैठक
किशनी क्षेत्र के समान में पेयजल के लगातार बढ़ते संकट को देखते हुए किशनी विकास खण्ड के समान पंचायत घर पर समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया।जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगो को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने व पानी की बचत करने के उपाय बताए, जल जांच ट्रेनर सतेंद्र पाल ने प्रशिक्षण में आई महिलाओं को बताया कि वह अपने आसपास पानी का दुरुपयोग करने बालो को पानी की बचत करने की सलाह दें और जितनी आवश्यकता हो उतना ही पानी खर्च करें।क्योंकि भूमिगत जल के लगातार दोहन से जहाँ भूगर्भ का जलस्तर दिन प्रति दिन घटता ही जा रहा है! जिसके कारण कई क्षेत्रों में लोग शुद्ध पानी पीने की जगह दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है! इस अबसर पर प्रधान समान उमेश शर्मा, कॉर्डिनेटर प्रभात तिवारी, शिवराम सिंह, प्रशांत शर्मा, सन्देश यादव, मोनू शाक्य, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

