जिला कलेक्टर ने चुनावी तैयारियां देखी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने चुनावी तैयारियां देखी नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर दिये निर्देश

भोपाल से देवेन्द्र कुमार जैन की रिपोर्ट

कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक विभिन्न दिशा निर्देश दिये। बैठक में नगरनिगम आयुक्त,सीईओ ज़िला पंचायत तथा अन्य संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये की पर्याप्त संख्या में मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये जायें एवं उनकी ड्यूटी इसके अतिरिक्त कहीं और न लगाई जाये। पीठासीन अधिकारियों की तीन राउंड ट्रेनिंग कराई जाये।आचार संहिता लगने के बाद की जाने वाली कार्यवाही हेतु पहले से तैयारी रखे । उन्होंने रूट चार्ट जज, परिवहन ,सेक्टर अधिकारियों को वाहन संबंधी विषयों पर निर्देश दिये।उन्होंने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए । 

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफ़ी के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने निर्देश दिये।

उन्होंने कहाँ सभी अधिकारी उन्हें निर्वाचन संबंधी सौंपे गये दायित्वों का ठीक ढंग से निर्वहन करें । सभी स्वतः उनसे संबंधित कार्यों में लग जायें ।