घंटों मन की बात करने वाले पीएम मोदी जलते मणिपुर पर सिर्फ 36 सेकेंड बोले', सत्यपाल मलिक ने केंद्र पर साधा निशाना।
हर माह घंटों तक मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री जी आज जलते मणिपुर पर मात्र 36 सैकेंड बोले, ये सरकार दोबारा सत्ता में आई तो पूरे देश में दंगे कराएंगी।
जम्मू और कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने बयानों की वजह से आये दिन सोशल मीडिया में सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वह मणिपुर हिंसा के तहत कूकी महिलाओं को विर्वस्त्र कर घुमाने की घटना सामने आने के बाद अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कभी प्रधानमंत्री मत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी रहे सत्यपाल मलिक ने अपने ताजा बयान में पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि मन की बात सहित अन्य मुद्दों पर घंटों तक बोलने वाले पीएम मोदी मणिपुर की घटी अमानवीय और देश को शर्मासार करने वाली घटना को लेकर केवल 36 सेकेंड ही बोले. कुछ सेंकेड का उनका ये बयान सभी को चकित करने वाला है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मणिपुर हिंसा को लेकर अपने बयान में कहा है कि मन की बात सहित लगभग सभी मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घंटों तक बोलने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि हर माह घंटों तक मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री जी आज जलते मणिपुर पर मात्र 36 सैकेंड बोले. ऐसा क्यों? बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के शासनकाल में सरेआम बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है. मणिपुर में महिलाओं पर हो रही बर्बरता निंदनीय है।
दोबारा सत्ता में आए तो पूरे देश में दंगा कराएंगे।
इससे पहले यानी 20 जुलाई को सत्यपाल मलिक ने मणिपुर की घटना को शर्मसार करने वाली करार दिया था,उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हृदय को द्रवित करने वाली है, मणिपुर की घटना पर अपनी सख्त नाराजगी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को रूकवाने वाले आज अपने ही देश में पिछले 60 दिनों से जल रहे मणिपुर को क्यों नहीं बचा रहे, अगर ये सरकार दोबारा सत्ता में आई तो ये ऐसे ही पूरे देश में दंगे कराएंगी।
140 करोड़ देशवासियों की हो रही बेइज्जती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद का मानसून सत्र होने से ठीक पहले पहली बार मणिपुर हिंसा पर कहा था कि मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है, मणिपुर की घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए ठीक नहीं है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की घटना से दुखी हूं, माताओं और बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि गुनाह करने वाले कितने हैं, कौन हैं, वो अपनी जगह पर हैं लेकिन बेइज्जती 140 करोड़ देशवासियों को शर्मशार होने पड़ रहा है। पीएम देश के सभी मुख्यमंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने-अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। माताओं बहनों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएं। घटना चाहे राजस्थान या छत्तीसगढ़ में किसी की हो या मणिपुर की हो, उस पर लगाम लगाने की जरूरत है. इन मामलों में सियासी विवादों से ऊपर उठकर नारी का सम्मान को बहाल करना होगा।

