गाज़ीपुर जखनिया विधायक बेदी राम ने जनता दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की फरियाद
अंकित दुबे गाज़ीपुर। अपने पार्टी कार्यालय हंसराजपुर अंबेडकर मोड़ पर जखनिया विधायक बेदी राम ने सुबह 9:00 बजे से जनता दरबार में बैठकर सबकी बारी-बारी से फरियाद और समस्या सुनी और तत्काल जिस विभाग का मामला था उस विभाग के अधिकारी को अवगत कराकर उस पर कार्यवाही हेतु आदेशित किए आज बहरियाबाद थाना अंतर्गत भरतपुर गांव में दो महीने पहले हुई युवती से छेड़खानी और वृद्ध महिला को मार कर घायल करने में वृद्ध की मृत्यु के बाद बहरियाबाद थाना प्रभारी द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय न मिलने की फरियाद पर तत्काल थाना प्रभारी पर चार्ज शीट में देरी की वजह जानकर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए तत्काल पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह से टेलीफोन पर अवगत कराते हुए आदेशित किए जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके हर समय जनता की सेवा में तत्पर रहने वाले विधायक बेदी राम की इसी कार्य शैली से अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के दिलों में राज करते हैं

