कलेक्टर की अधक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई

झाबुआ 13 अक्टूबर,2023। कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमे गतवर्ष 2022-23 में आयोजित बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा एवं वर्ष 2023-24 में रबी सिंचाई लक्ष्यो निर्धारण के प्रस्ताव एवं माही वृहद् परियोजना के बारे में जानकारी ली गई। गतवर्ष 2022-23 में माही परियोजना से रबी सिंचाई लक्ष्य 22670 हेक्टे. क्षेत्र में रखा गया था, जिसके विरूद्ध 22670 हेक्टे . क्षेत्र में वास्तरविक सिंचाई की गई। इस वर्ष 2023-24 में परियोजना की रूपांकित जीवित जल क्षमता 135.60 मि.घ.मी. के विरूद्ध पूर्ण जल भराव हुआ है, जिससे रबी फसल हेतु 22670 हेक्टे्यर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ता्व है। गतवर्ष 2022-23 में 236 लघु सिंचाई योजनाओं से रबी सिंचाई लक्ष्य 43180 हेक्टेयर क्षेत्र रखा गया था, जिसके विरूद्ध 43105 हेक्टेरयर क्षेत्र में वास्तविक सिंचाई की गई। इस वर्ष 2023-24 में 242 लघु योजनाओं की रूपांकित जीवित जल क्षमता 208.92 मि.घ.मी. के विरूद्ध 208.92 मि.घ.मी. जल भराव हुआ है। तथा रबी फसल हेतु 46773 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। इस प्रकार जिला झाबुआ में निर्मित 1 वृहद् माही परियोजना एवं 242 लघु सिंचाई योजनाओं से वर्ष 2023-24 हेतु कुल 69443 हेक्टेययर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव है। बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री विपिन पाटीदार जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर की अधक्षता में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई