कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन रजि० संस्था उन्नाव द्वारा लगातार सम्पन्न हुई चौथी वानर भोज सेवा
1.
उन्नाव न्यूज़
उन्नाव कि रजिस्टर्ड संस्था कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे मंगलवार को भी भूखे बेजुबान वानरों के लिए भरपेट भोजन की सेवा जारी रही , कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के द्वारा संचालित वानर भोज सेवा को ईश्वर और सहयोगियों द्वारा शुरू किया गया जिसमे आज के मंगलवार को भी लगभग पांच सौ बंदरों को भरपेट केला खिलाया गया आज कि सेवा उन्नाव स्थित बदरका गांव में करी गयी जिसमें सेवा करते संस्था के संस्थापक / अध्यक्ष श्री चेतन मिश्रा जी , कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार दीक्षित जी एवं सोशल मीडिया प्रभारी आयुष श्रीवास्तव जी रहे मौजूद संस्था के संस्थापक / अध्यक्ष जी से बात करने पर अध्यक्ष जी ने बताया कि यह संस्था अपना उन्नाव में ही नहीं कानपुर से लेकर लखनऊ तक सेवा करती है इस संस्था द्वारा लगभग एक वर्ष से गरीब निराश्रित जनों कि मदद कि जाति है हर प्रत्येक सोमवार को एक वर्ष से संस्था के द्वारा उन्नाव रेलवे स्टेशन पर गरीब निराश्रित जनों में निशुल्क भोजन वितरण किया जाता है ।
संस्था के कार्यों को देखने के लिए आप संस्था के सोशल मीडिया चैनल पर जा कर देख सकते हैं ।


