कोई तो रोको! शादी के स्टेज पर दूल्हे ने किया डांस का अंतिम संस्कार, दुल्हन की गोद में लेटकर फरमाता दिखा रोमांस

शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। जहां स्टेज पर दूल्हे और दुल्हन की एंट्री पर लोगों की नजरे बनी होती है लेकिन यह वायरल वीडियो अलग है।

यहां दूल्हा अपने धमाकेदार डांस से हर किसी की बोलती बंद कर देता है और इसे देखने के बाद लोगों को भी यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर यह डांस कब रुकेगा। Bride Groom Viral Video में इस दौरान स्टेज पर दूल्हे को किसी चीज की कोई खबर नहीं होती है। घर वालों और मेहमानों की परवाह किए बिना वह हर किसी के सामने अपने जबरदस्त डांस से सोशल मीडिया यूजर्स को भी हैरान कर रहा है। आइए देखते हैं Viral Video।

वायरल वीडियो में दुल्हे पर नजर आई शादी की खुशी

Viral Video में यह दिखाई देता है कि दूल्हा स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहा है और इस दौरान दुल्हन बैठकर उसका इंतजार कर रही है। इस दौरान दुल्हा अपने पत्नी के साथ रोमांटिक इशारे भी करते हुए नजर आता है पत्नी सिर्फ मुस्कुरा कर उसका जवाब देती है। ब्राइड ग्रूम वायरल वीडियो में हद तो तब हो जाती है जब दुल्हा स्टेज पर सबके सामने अपनी होने वाली पत्नी की गोद में लेट कर रोमांस फरमाता दिखता है वहीं दूल्हे की हरकत देख वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगते हैं। वायरल वीडियो में यह शख्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है और वह अपने डांस से हर किसी को हैरान कर रहा है।