'बिग बॉस' का घर बना कोचिंग सेंटर, टीचर जीशान से बोलीं कुनिका- मुझसे शादी कर लो! शहनाज के भाई और मृदुल में मारपीट?

'बिग बॉस' का घर बना कोचिंग सेंटर, टीचर जीशान से बोलीं कुनिका- मुझसे शादी कर लो! शहनाज के भाई और मृदुल में मारपीट?

बिग बॉस 19' का घर 'बीबी कोचिंग सेंटर' में बदलने वाला है। जीशान कादरी, फरहाना भट्ट और नतालिया टीचर बनेंगे। घरवाले क्लासरूम में खूब मस्ती करेंगे। पर घर में लड़ाई भी होगी। शहनाज गिल के भाई शहबाज और मृदुल तिवारी के बीच भयानक लड़ाई होगी। उनके बीच बिस्तर को लेकर लड़ाई होगी।

 

'बिग बॉस 19' बना 'बीबी कोचिंग सेंटर', प्रोमो वायरल

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का घर अब 'बीबी कोचिंग सेंटर' बनने वाला है। घर में बुधवार को राशन के लिए टास्क होगा, जिसमें जीशान कादरी, फरहाना भट्ट और नतालिया टीचर बनेंगे। घरवालों की मस्ती होगी। पर रात को बिस्तर को लेकर शहनाज गिल के भाई शहबाज और मृदुल तिवारी में भयानक लड़ाई होगी। कहा जा रहा है कि वे मारपीट और गाली-गलौज पर उतर आएंगे।

इस वीडियो में  Bigg Boss घरवालों से कहते हैं, 'एक्विविटी एरिया में मौजूद बीबी कोचिंग सेंटर अब ओपन होने वाला है।' ये राशन के लिए एक टास्क है, जिसमें घरवाले मस्ती करते हुए दिखते हैं। पहले राउंड में जीशान टीचर बनते हैं और निगेटिव कैरेक्टर को चुनते हैं। वीडियो को देख दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तान्या मित्तल को चुना और कहते हैं कि उनके चक्कर में लड़कों का सारा टाइम यहीं पर चला जाता है। कोई उनके आंसू पोंछ रहा है तो कोई खाने के लिए लड़ रहा है।

 

 

'बिग बॉस 19' का आज के एपिसोड का प्रोमो

 



कुनिका ने जीशान को कहा- शादी कर लो

तभी स्टूडेंट बनी Kanika अपनी सीट से उठती हैं और कहती हैं, 'सर, हमको आप बहुत पसंद हैं, सर हम आपसे शादी करना चाहते हैं।' ये सुनकर जीशान शर्म से लाल हो जाते हैं। राउंड 2 में नतालिया हिंदी की टीचर बनती हैं और अभिषेक बजाज संग मस्ती करती हैं।



फरहाना को बसीर ने छेड़ा

राउंड 3 में फरहाना लव टीचर बनती हैं, जिन्हें बसीर अली छेड़ते हैं। वो कहते हैं, 'मैडम फरहाना, जरा पास तो आना।' ये सुनकर फरहाना जवाब देती हैं, 'नीचे बैठो, वर्ना मारूंगी ताना।'


शहबाज और मृदुल के बीच हुई लड़ाई