अवैध शस्त्र के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
मेरठ। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना लिसाडी गेट पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना लिसाडी गेट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अदीव पुत्र सरताज निवासी हापुड चुंगी एम0सी0सी0 अस्पताल के सामने भारत गैस गोदाम के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ को पिल्लोखडी पुल के पास से एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अदीव उपरोक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमन्चा नाजायज 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है, जिसके सम्बन्ध में थाना लिसाडी गेट पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

