कार और 2 बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत…3 की मौत…
ब्रेकिंग न्यूज़
The barat News मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के ग्राम बरबसपुर में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। कार और 2 बाइक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में दोनों बाइक पर सवार 2 युवकों और एक युवती की जान चली गई है। हादसा नागपुर चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 43 पर हुआ है। कार में 4 लोग सवार थे जो नशे की हालत में थे। इनमें से एक को पकड़ा गया है। बाकी 3 लोगों की तलाश जारी है।
लोगों की सूचना पर पुलिस पर मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक नशे में धुत था, इसी वजह से उसने दोनों बाइक को एक के बाद एक टक्कर मार दी।

