साढे 4 साल में करोड़ों के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की सौगात।

सारंगपुर विधानसभा की जनता और स्थानीय BJP कार्यकर्ता MLA से खुश और कुछ नाराज,

साढे 4 साल में करोड़ों के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की सौगात।
विधायक जी का रिपोर्ट कार्ड
सारंगपुर विधानसभा की जनता और स्थानीय BJP कार्यकर्ता MLA से खुश और कुछ नाराज,
 कुछ वादे हुए पूरे कुछ अब भी अधूरे
साढे 4 साल में करोड़ों के विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की सौगात।
सलमान अली
सारंगपुर हेमंत शर्मा। मध्यप्रदेश में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. 2018 से 2023 के इस कार्यकाल का साढ़े चार साल बीत चुका है. साल खत्म होते-होते जनता फिर अपनी सरकार चुनेगी. यानी एक बार फिर जनप्रतिनिधियों की आवाम की उम्मीदों पर खरा उतरने की बारी है. एमपी की 230 विधानसभा सीटों में मौजूदा हालात क्या हैं, क्षेत्र की क्या स्थिति है, कौन सा विधायक कितने पानी में है ? इन सभी का जवाब अब विधायक जी का रिपोर्ट कार्ड  देगा. हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क आपको सूबे के सभी विधायकों की परफॉमेंस और उनके क्षेत्रों की जमीनी हकीकतों के बारे में बताने जा रहा है. विधायक जी का रिपोर्ट कार्ड में आज बात सारंगपुर विधानसभा की।
सारंगपुर विधानसभा का इतिहास
सारंगपुर आरक्षित विधानसभा है, जहां पर कांग्रेस ने 3 बार  चुनाव मे जीत हासिल की थी.  बीजेपी ने 8 बार जीत हासिल की  यहां से विधायक स्वर्गीय विधायक अमर सिंह कोठार भारतीय जनता पार्टी की ओर से पांच बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक बार पूर्व विधायक गौतम गोतम टेटवाल  विधायक रहे इसके बाद लगातार दूसरी बार वर्तमान विधायक कुंवर कोठार भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं जो अपने व्यवहार से जाने जाते हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं
विधायक जी के विकास कार्यों से काफी जनता खुश और कुछ लोग नाराज,
सांवेर विधानसभा क्षेत्र की जनता तुलसीराम सिलावट के कामों से काफी खुश  हैं. क्षेत्र की जनता का कहना है कि विधायक कुंवर कोठार ने  क्षेत्र में बहुत विकास किया है ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी विधायक के विकास से काफी खुश है लेकिन कहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो विधायक जी के प्रति नाराजगी भी है,
विधानसभा क्षेत्र में साढे 4 साल में विधायक जी ने कितने किए विकास
(1)अपने व्यवहार और अपने अच्छे स्वभाव से विधानसभा में अपनी छवि जमाने वाले विधायक कुंवर कोठार ने करोड़ों रुपए के विधानसभा में यह विकास कार्य किए हैं, 33 करोड़ 436000 रुपए के ग्रामीण क्षेत्र में किए विकास कार्य, 
(2)ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य के प्रति किए गए कार्य में विधायक कुंवर कोठार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाकर जनता को समर्पित किए हैं ,
(3) शिक्षा के क्षेत्र में विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराने के लिए 8 स्कूल बनवा कर जनता को समर्पित किए और बच्चों को अच्छी और बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए
(4) ग्रामीण क्षेत्र में विधायक निधि से होने वाले छोटे-छोटे कार्यों में विधायक द्वारा 9 करोड लाख 25 लाख रुपए से कार्य कराए गए
(5) ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विधायक द्वारा लोक निर्माण विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया जिसमें लगभग 192 करोड़ 30 लाख रूपए की राशि से ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कार्य कराया
(6) ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के समय में पानी की समस्या को दूर करने के लिए विधायक द्वारा की पीआयु विभाग के माध्यम से अलग-अलग गांव में 132 ट्यूबेल हैंडपंप लगवा कर ग्रामीण क्षेत्रों को शुद्ध पेयजल देने का काम किया एक करोड़ 64 लॉक रुपए की राशि से 132 बोरो का निर्माण कराया
(7) जनता की आस्था से जुड़े ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 10 मंदिरों में 2 करोड़ 74.लाख रुपए की राशि से  मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया गया
(8) उच्च शिक्षा विभाग से 3 बड़े कार्य सारंगपुर विधानसभा में किए गए हैं लगभग 7 करोड़ 30 लाख रूपए है पी आयु विभाग के माध्यम से भवन बनाए गए इसमें कस्तूरबा गांधी छात्रावास अनुभागी कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संडवाता सारंगपुर सिविल अस्पताल में आईसीयू आजीविका मिशन जैसी बिल्डिंग बनाकर तैयार की गई है
(10) विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी सड़के भी बनाई गई है जो मऊ से तलेन मऊ से खुजनेर खासपुर से कांधलाबाद ऐसी बड़ी सड़के भी विधानसभा क्षेत्र में अन्य को बनाई गई है साथ ही स्टाफ दम के लिए भी नीमच नदी सहित अन्य नदियों पर कटाव को भरने के लिए एक करोड़ 33 लख रुपए की राशि से दीवारें बनाकर ग्रामीण क्षेत्र की नदियों में भी कार्य किया है विधायक द्वारा विशेष निधि से सारंगपुर शहरी क्षेत्र में पार्क का निर्माण कराया गया शमशान बाउंड्री वॉल का कार्य कराया गया सारंगपुर कपिलेश्वर तीर्थ स्थल पर घाट का निर्माण कराया गया जिसकी राशि लगभग 3 करोड़ 25 लख रुपए है
विधानसभा में आने वाली ग्राम पंचायत के अंतर्गत 21 गौशालाओं का शासन की योजना के अनुसार गौ माता को बचाने के लिए निर्माण कार्य कराया गया जिसकी राशि लगभग 7 करोड 53 लाख रुपए है
कुंडलिया परियोजना से विधानसभा क्षेत्र में नल जल योजना के अंतर्गत घर-घर जल पहुंचाने के लिए कार्य कराया गया है नर्मदा कालीसिंध लिंक परियोजना का कार्य पूर्णता की ओर है जिससे सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की 48650 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी
मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही लाडली बहन योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में हजारों बहनों के खाते में एक ₹1000 राशि पहुंचने का कार्य निरंतर किया जा रहा है साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना का काम भी ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में लगातार किया जा रहा है जिससे लोगों को पक्के मकान में गृह प्रवेश कराया जा रहा है
सारंगपुर विधानसभा में मेरे द्वारा मेरे पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में भी मैंने विधानसभा में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए हैं और मेरे दूसरे कार्यकाल के साडे 4 साल पूर्ण हो गए हैं मैं लगातार क्षेत्र में विकास कर रहा हूं और आगे भी विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा