रानीवाडा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की तैयारियाँ ज़ोरों पर

रानीवाड विधानसभा में गांव-गांव में आम आदमी पार्टी का मजबूत संगठन खडा करने की कवायद तेज हो चुकी है जिलाध्यक्ष मसरू देवासी लगातार कर रहे है गांवो का दौरा और संगठन विस्तार के साथ साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ले रहे है देवासी ने बताया कि यहां की क्षेत्रीय समस्या व किसानों की अनदेखी को मैं राजस्थान में आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र में शामिल कराऊंगा साथ ही हर गांव में कमेटी बनाकर आगामी विधासभा चुनाव को लेकर एक बडा संगठनात्मक ढांचा तैयार कर रहे है ताकि आम आदमी पार्टी की रितीनिती और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव ढाणी ढाणी व हर घर ता पहुंचाकर जनता को जागरूक किया जा सके।रानीवाडा विधानसभा की हर गांव की सड़क टुटी बिखरी हुई है और हर गांव में लाईट की लंबी कटौती से ग्रामीण परेशान है नशे का कारोबार लगातार फलफूल रहा है और युवा इस दलदल में फंस रहे है।