प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को किया संबोधित
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अमेरिका में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। रोनाल्ड रीगन सेंटर में पीएम मोदी ने कहा कि आज आप ये भी देखकर गर्व से भरे हुए हैं कि कैसे भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है। आज भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने कहा कि आपकी जरूरतों को देखते हुए भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है। इसके आलावा अमेरिका के 2 और शहरों में भी भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे।

