नही हुई शिकायत बंद, 181 तीसरे लेवल में पहुँचा मामला* छिन्दवाडा/तामिया जलग्रहण मिशन के तालाब और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मामला थमा नही है
नही हुई शिकायत बंद, 181 तीसरे लेवल में पहुँचा मामला* छिन्दवाडा/तामिया जलग्रहण मिशन के तालाब और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मामला थमा नही है
*नही हुई शिकायत बंद, 181 तीसरे लेवल में पहुँचा मामला*
छिन्दवाडा/तामिया
जलग्रहण मिशन के तालाब और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मामला थमा नही है । वाटरशेड के उपयंत्री ऐसी कई शिकायत होने की बात कह कर इसे मामूली बता रहे है वही ढुलनिया तालाब बहने और लिंगा के क्षतिग्रस्त तालाब का मामला 181 में तीसरे स्तर पर पहुंच गया है। शिकायतकर्ता आकाश मंडराह ने बताया कि जलग्रं मिशन के उपयंत्री अनिल माहोरे टीम लीडर प्रताप माहोरे शिकायत बंद करने को लेकर मिले थे वही जनपद से भी शिकायत बंद करने के लिए कहा गया था। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आकाश मंदराह ने बताया कि श्री अमृते ने पहले संतुष्ट बताकर शिकायत बंद कराई थी उसे फिर से की गई अब शिकायत लेवल 3 पर है। आकाश ने बताया कि जलग्रहण मिशन के लगभग 6 करोड़ के 21 तालाब में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है बखारी तालाब मरम्मत में एक मजदूर की मौत हुई इस मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर शिकायत कर जांच की मांग करेंगे। *उपयंत्री अनिल माहोरे ने बताया कि शिकायत निराकरण के लिए प्रयास कर रहे है यह विभागीय काम है।*