ABVP ने धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय विधार्थी दिवस

धूम-धाम से मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस आज 9 जुलाई को नगर इकौना मे अखिल भारतीय विद् नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व मे जिला सह प्रमुख अजय सिंह जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के बीच नोटबुक एवं कलम साथ ही साथ मिष्ठान का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विभाग प्रमुख आशुतोष पाण्डेय जी एवं तहसील सहसंयोजक शिवा जायसवाल उपस्थित रहे। आशुतोष पाण्डेय जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ABVP संगठन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई। उन्होंने बताया कि तभी से यह संगठन सम्पूर्ण भारत मे छात्र हित, समाज हित, देश हित में कार्य करता रहा है उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षको को इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में राम जी मिश्रा, अंश शुक्ला, रितेश, अतुल, आदर्श, नैतिक सहित अनेक छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।