देश के कई राज्यों में पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी

Badaun news

1.

यूपी में आज से झमाझम बारिश के आसार 

उत्तर प्रदेश का मौसम गुरुवार 29 जून से फिर बदलेगा। एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। दो और तीन जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्यबारिश का अनुमान है। बुधवार 28 जून को पश्चिमी यूपी मेंकहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश हुई। एक दो स्थानों परभारी बारिश भी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है।