क्षत्रिय महासभा को मिलने लगा समर्थन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बरी बाईपास मोड़ पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा औरचौक निर्माण के समर्थन में शुक्रवार को गाजियाबाद में जूना अखाड़े के संत रमेशानंद गिरिमहाराज यहां पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित चौक पर पहुंचकर पहले बोर्ड देखा, फिर फूलमालाएं अर्पित की। यहां बता दें कि चार दिनपहले चौक पर मौर्य समाज केनिशान लगा देने से मामला गरमा गया था और क्षत्रिय और मौर्यसमाज के लोग आमने-सामने आगए थे।स्वामी रमेशानंद गिरि महाराज पूर्वाह्न बाईपास पर पहुंचे। पहले से मौजूद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वामी रमेशानंद ने प्रस्तावित चौक का निरीक्षण करने के बाद महासभा के पदाधिकारियों से इस संबंध में विचार-विमर्श किया।हिंदू राष्ट्र की वकालत करते हुए चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने पर जोर दिया। यह भी कहा कि इस संबंध में किसी को विरोध नहीं करना चाहिए।

