Ujhani News: गांव वनगवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी रोशनी से सजा शिव दुर्गा मन्दिर
बदायूं। उझानी कस्बे के पास स्थित गांव वनगवा मे लीलाधर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में दिनभर कार्यक्रम हुए। पूजा-अर्चना के साथ परिवार के लिए प्रार्थना की गई। शुभ मुहूर्त पर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला।घरों से लेकर मंदिरों में नंदलाल और उनके हिंडो ले को सजाया गया।भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां पखवाड़े भर से चल रही थी। बृहस्पतिवार को वह दिन गया, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए और श्रीकृष्ण के भजनों का गुणगान किया गया। मंदिरों को रंगीन झालरों से सजाया गया।
जगमग मंदिरों ने बिखेरी अलौकिक छटा, थिरके कलाकार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रमुख मंदिर रोशन से जगमग हो उठे। मंदिर में भीड़ जुटी दिखी तो रोशनी ने आसपास इलाके में अलौकिक छटा बिखेर दी। कलाकारों ने भक्तों का मनमोह लिया। देर रात प्रसाद वितरित किया गया।

