Dhurandhar 2 Box Office: 9वें दिन बजा डंका, वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ पार, कल्कि 2898AD और 'जवान' को पछाड़ा
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, और हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। अब 9वें दिन इसने 40 करोड़ से अधिक कमाई की, जिसके साथ ही 'कल्कि 2898 AD' और 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी। जानिए यहां:
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर जो आंधी आई है, वह थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां 8 दिन में इस फिल्म ने 32 रिकॉर्ड्स तोड़ डाले, तो वहीं कई फिल्मों को धूल चटा दी। फिल्म पहले हफ्ते में ही दुनियाभर में 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी थी, और अब 9वें दिन इसने और गर्दा उड़ा दिया। इसने 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' 18 मार्च को प्रिव्यू शोज के साथ रिलीज हुई थी, और उसी दिन इसने पहला रिकॉर्ड बना दिया था। इसके बाद से तो इसकी रफ्तार दोगुनी तेज होती जा रही है। इसने बॉलीवुड ही नहीं, साउथ की भी कई फिल्मों को करारी पटखनी दी है। आइए जानते हैं कि 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन कितनी कमाई की, किस-किस फिल्म को मात की और रीजनल भाषाओं में कैसा हाल रहा:
'धुरंधर 2' का बजट, किरदारों के साथ 'पीक डिटेलिंग' ने जीता दिल
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स का बजट 255 करोड़ रुपये है, और अब फिल्म जितनी कमाई कर रही है, और कर चुकी है, उस हिसाब से यह पूरी तरह कई गुना मुनाफे में है। बेशक फिल्म में बहुत ही हिंसक और वीभत्स सीन भी हैं, फिर भी इसकी कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग काफी पसंद की जा रही है। फिल्म में आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के चर्चे तो रोज होते हैं और कोई न कोई सीन निकालकर उसकी चर्चा शुरू हो जाती है। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 9 फिल्मों को मात दे दी, जिनमें 'कल्कि 2898 AD', 'धुरंधर पार्ट 1', KGF-2, 'जवान', 'बाहुबली 2', 'पठान', 'छावा' और 'दंगल' जैसे नाम शामिल हैं।
'धुरंधर 2' ने 'जवान' और 'कल्कि 2898 AD' को पछाड़ा, नजरें 'दंगल' पर
अब जब 'धुरंधर 2' 8 दिनों में ही 'कल्कि 2898 AD' और शाहरुख खान की 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ चुकी है, तो नजरें आमिर की 'दंगल' पर टिकी हैं, जिसने दुनियाभर में 2,070.30 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। यह अभी भी दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। हालांकि, जैसी 'धुरंधर 2' की रफ्तार है, उसे देखते हुए लग रहा है कि यह आसानी से 'दंगल' को भी पछाड़ देगी, क्योंकि अभी इसे रिलीज हुए सिर्फ 9 ही दिन हुए हैं। 'धुरंधर 2' के सामने अभी कोई बड़ी रिलीज नहीं है, और जो भी फिल्में आई हैं या आएंगी, वो इसके सामने मुश्किल ही टिकेंगी, ऐसे में 'धुरंधर 2' के पास खुलकर खेलने और बंपर कमाने का पूरा मौका है।
'धुरंधर 2' की 9वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 9वें दिन ₹41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह कलेक्शन फिल्म ने 18,456 शोज से किया। वहीं, 8वें दिन इसने 19,493 शोज से ₹49.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से देखें, तो 'धुरंधर 2' ने आठवें दिन की तुलना में 9वें दिन 32% कम कमाई की। आठवें दिन की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 28.4% रही थी, जबकि 9वें दिन यह 32.0% रही। इस तरह 'धुरंधर 2' ने देशभर में 9 दिनों में ₹715.72 करोड़ का नेट कलेक्शन और ₹854.99 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
|
'धुरंधर 2: द रिवेंज' (दिन) |
देश में नेट कलेक्शन |
शोज़ |
|
Day 0, बुधवार |
₹43.00 करोड़ |
11,294 |
|
Day 1, गुरुवार |
₹102.55 करोड़ |
21,633 |
|
Day 2, शुक्रवार |
₹80.72 करोड़ |
20,125 |
|
Day 3, शनिवार |
₹113.00 करोड़ |
20,917 |
|
Day4, रविवार |
₹114.85 करोड़ |
21,202 |
|
Day 5, सोमवार |
₹65.00 करोड़ |
20,382 |
|
Day 6, मंगलवार |
₹56.60 करोड़ |
20,412 |
|
Day 7, बुधवार |
₹48.75 करोड़ |
20,352 |
|
Day 8, गुरुवार |
₹49.70 करोड़ |
19,493 |
|
Day 9, शुक्रवार |
₹41.55 करोड़ |
18,456 |
'धुरंधर 2' की 9वें दिन अन्य भाषाओं में कमाई
अब बात करते हैं 'धुरंधर 2' की अन्य भाषाओं से हुई कमाई के बारे में। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया गया था। 9वें दिन जहां इसने ₹37.50 करोड़, कन्नड़ से ₹0.25 करोड़, मलयालम से ₹0.10 करोड़ तो वहीं तमिल से ₹0.85 करोड़ और तेलुगू से ₹2.85 करोड़ की कमाई की। 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 8 दिनों में 32 रिकॉर्ड्स बना दिए हैं।
'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में जिन फिल्मों को मात दी, वो हैं:
- KGF 2 (₹498.85 करोड़)
- कल्कि 2898 AD (₹392.45 करोड़)
- RRR (₹477.50 करोड़)
- जवान (₹368.28 करोड़)
- बाहुबली 2 (₹539 करोड़)
- पठान (₹330.25 करोड़)
- छावा (₹231.05 करोड़)
- दंगल (₹197.54 करोड़)
- धुरंधर (₹207.25 करोड़)
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन, 'दंगल' को देगी मात?
वहीं, 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 9 दिनों में ₹1,139.09 करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया है, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने ₹284.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इतनी कमाई तब है, जब फिल्म खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई है। अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'धुरंधर 2' की नजर 'दंगल' को मात देने पर हैं। इस लाइन में अभी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' भी है, जिसने वर्ल्डवाइड ₹1,742.10 करोड़ कमाए थे।

