हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को मिली जेल की सज़ा
स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को भारत से लाए गए घरेलू सहायकों के शोषण के मामले में दोषी करार देते हुए चार से साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई है. हालांकि, अदालत ने मानव तस्करी के आरोपों को खारिज कर दिया है. यह मामला हिंदुजा फैमिली के लेक जेनेवा स्थित बंगले की है.न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक स्विस कोर्ट ने प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को 4.5 साल की सजा सुनाई है. उनके बेटे अजय हिंदुजा और उनकी पत्नी नम्रता हिंदुआ को चार-चार साल की सजा सुनाई गई.

