Budaun News: उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से सनसनी, मक्के के खेत में मिला शव

Budaun News: उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से सनसनी, मक्के के खेत में मिला शव
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

उझानी में शनिवार को लापता बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह शुक्रवार से लापता था। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई।मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवर मियां का आठ वर्षीय पुत्र आहिल शुक्रवार से लापता था। परिवार वाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में लग गई।  शनिवार सुबह उसका शव बाईपास किनारे मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

अर्धनग्न हालत में मिला शव

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग बाईपास किनारे मक्का के खेत में चारा काटने गए थे। तभी उन्होंने बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर बच्चे के परिवारवाले और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। गहनता से घटनास्थल पर जांच की गई। बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं।

परिवारवाले और कोतवाली पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है। सरवर मियां गरीब परिवार से है। वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बालक कैसे लापता हुआ और उसी हत्या क्यों की गई। अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है