युवा उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता उत्कर्ष दुबे ने प्रथम स्थान किया हासिल 

युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य युवा उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के उत्कर्ष दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

युवा उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता उत्कर्ष दुबे ने प्रथम स्थान किया हासिल 
युवा उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता उत्कर्ष दुबे ने प्रथम स्थान किया हासिल 

युवा उत्सव कार्यक्रम में राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता उत्कर्ष दुबे ने प्रथम स्थान किया हासिल 

सुल्तानपुर।युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य युवा उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के उत्कर्ष दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं के बीच रखी गई थी, जिसकी थीम "पंच-प्रण" थी। जिसमें संत तुलसीदास पीजी कॉलेज तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के छात्र रहे उत्कर्ष दूबे ने पंच-प्रण के प्रथम प्रण विकसित भारत पर बोलते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जिसके लिए उन्हें युवा कार्यक्रमों एवं खेल मंत्रालय के अधिकारियों, प्रोफेसर्स और मुख्य अतिथि द्वारा 15 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उत्कर्ष पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय आयोजनों एवं प्रतियोगिताओं का हिस्सा रह चुके हैं जिसमें इस वर्ष का राष्ट्रीय युवा उत्सव (नासिक), मेरा माटी मेरा देश ( कर्तव्य पथ पर आयोजित), नेशनल इंटीग्रेशन कैंप, यूथ पार्लियामेंट समेत विभिन्न भाषण, सांस्कृतिक तथा वाद विवाद प्रतियोगिताएं सामिल हैं। उत्कर्ष वर्तमान में चंद्रशेखर आजाद सांस्कृतिक युवा मंडल के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों और शोध कार्य में संलग्न हैं।

उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर डिप्टी डायरेक्टर डा. आराधना राज, जिला युवा अधिकारी सुधीर पाण्डे, प्रो. एस. बी. सिंह, डा. एस. आर. गुप्त ने बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं हेतु उत्साहवर्धन भी किया।

राज्य युवा उत्सव में सुल्तानपुर का दल श्री दिनेश मणि ओझा के निर्देशन में 25 से 26 फरवरी के बीच चलने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु लखनऊ पहुंचा था, जहां सुल्तानपुर की तरफ से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित युवा जागरूकता पर विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।