उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुल्तानपुर के अनूप कुमार गुप्ता एवं अमित उपाध्याय का हुआ चयन
सुलतानपुर शहर के निवासी अमित उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ मंडल से प्रतिभाग कर पुरुष वेट्रन वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया है।
उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुल्तानपुर के अनूप कुमार गुप्ता एवं अमित उपाध्याय का हुआ चयन
सुल्तानपुर । केन्द्रीय सिविल सर्विसेज सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023-24 हेतु उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुलतानपुर के अनूप कुमार गुप्ता एवं अमित उपाध्याय का चयन हुआ। यह सेलेक्शन ट्रायल 04-05 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में आयोजित किया गया।जिसमें प्रदेश भर के संभागों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
अयोध्या मंडल की तरफ से सुलतानपुर के जिलाधिकारी कार्यालय के अनूप कुमार गुप्ता का चयन किया गया। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। अनूप कुमार गुप्ता ने पुरुष ओपेन वर्ग में प्रदेश में स्थान हासिल कर प्रदेश में सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया।सुलतानपुर शहर के निवासी अमित उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ मंडल से प्रतिभाग कर पुरुष वेट्रन वर्ग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर सुलतानपुर का गौरव बढ़ाया है।

