राहुल गांधी ने हुड्डा-सैलजा के गिले-शिकवे कराए दूर

राहुल गांधी ने हुड्डा-सैलजा के गिले-शिकवे कराए दूर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हरियाणा दौरा कई मायनों में खास रहा। पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखने वाली कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राहुल गांधी एक मंच पर लाने में कामयाब रहे।

असंध में राहुल गांधी की पहली विजय संकल्प रैली में कुमारी सैलजा ने हुड्डा का पूरे सम्मान के साथ नाम लिया तो हुड्डा ने भी सैलजा को मान-सम्मान देने में कोई कमी नहीं रखी।

हुड्डा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कुमारी सैलजा को पार्टी की वरिष्ठ नेता बताते हुए राहुल गांधी के समक्ष सभी नेताओं की एकजुटता का संदेश दिया। राहुल ने सैलजा व हुड्डा की नाराजगी दूर करने के लिए हेलीपैड पर दोनों से काफी देर बातचीत की।

सैलजा पिछले कई दिनों से नाराज चल रही थीं। सत्ता के केंद्रीकरण के पिछले अनुभवों को याद करते हुए सैलजा भविष्य में इसे दोहराने के हक में नहीं थी।