मार्कस स्टोइनिस ने चकनाचूर कर दिया 13 साल पुराना रिकार्ड
चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ मार्कस स्टोइनिस का 124 नॉट आउट का स्कोर आईपीएल में टारगेट को चेज़ करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. उन्होंने आईपीएल 2011 में CSK के खिलाफ़ पंजाब के पॉल वल्थाटी की नाबाद 120 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया. वहीं स्टोइनिस आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के मामले में वीरेंद्र सहवाग से भी आगे निकल गए.

