मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम

मणिपुर में कुकी उग्रवादियों ने ड्रोन से बरसाए बम

मणिपुर से एक बार फिर हिंसा और झड़प की खबरें सामने आने लगी हैं. इंफाल पश्चिम जिले के कांगचुप क्षेत्र में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी समेत चार अन्य घायल हो गए. संदिग्ध ने ड्रोन बम से हमला किया. कोटरुक गांव के ग्राम पंचायत अध्यक्ष के अनुसार, संदिग्ध सशस्त्र उग्रवादियों ने दोपहर करीब 2 बजे गोलीबारी शुरू कर दी. यह हमला तब हुआ जब गांव के स्वयंसेवक संवेदनशील क्षेत्रों से दूर थे. मणिपुर पुलिस ने भी एक बयान जारी किया. पुलिस ने लिखा, 'इम्फाल पश्चिम के कोत्रुक में एक हमले में, कथित कुकी उग्रवादियों ने हाईटेक ड्रोन का उपयोग किया.'