हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर लगाया जाम

हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर लगाया जाम बाँदा जनपद के बबेरु कोतवाली अंतर्गत ग्राम तरसियन डेरा मजरा निभौर निवासी की बीती रात को सड़क किनारे मरका थाना के ग्राम बन बरौली के पास शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन मुकदमा पुलिस ने दर्ज नही किया। जिससे मृतक के परिजनों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम लगाए महिलाओं के साथ हांथपायी किया। विधायक एवं भाजपा नेता ने ग्रामीणों को कार्यवाही का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। विओ- पूरा मामला बबेरु औगासी मार्ग का है। जहां बबेरु कोतवाली के ग्राम तरसियन डेरा मजरा निभौर निवासी चुनबाद पुत्र धर्मराज निषाद उम्र 32 वर्ष राजगीर मिस्त्री का कार्य करता था। बीते दिन बुधवार को राजगीरी मजदूरी का रुपये मांगने गया था। रात को मरका थाना के ग्राम बनबरौली की पुलिया के पास उसका शव पड़ा मिला, शरीर मे गहरे घाव थे, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर आज मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया।बबेरु औगासी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। पुलिस पहुँचकर जाम लगाए लोगो पर मारपीट करना शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ भी मारपीट किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख बच्चा सिंह पहुँचकर मृतक के परिजनों को समझाया, औऱ मरका थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही तब ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा

हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर लगाया जाम
हत्या की रिपोर्ट दर्ज न होने पर लगाया जाम