स्टेशन के देवा को अर्पित कीजिए नारियल पहुँच जाएगा बागेश्वर धाम

स्टेशन के देवा गणेश उत्सव समिति की पहल

स्टेशन के देवा को अर्पित कीजिए नारियल पहुँच जाएगा बागेश्वर धाम

हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क, छिंदवाड़ा:- स्टेशन के देवा समिति हर वर्ष झांकी के माध्यम से अद्भुत तीर्थ स्थलों के दर्शन करवा रही है. इस वर्ष भी समिति द्वारा, बागेश्वर धाम के दर्शन कराए जाएंगे, समिति की भव्य तैयारी चल रही है और साज सज्जा का सामान बनकर तैयार हो चुका है, बस अंतिम चरण में काम पहुंच चुका है. समिति द्वारा इस वर्ष लगभग 1 लाख भक्त जनों को ,दर्शन करने का लक्ष्य रखा है। समिति द्वारा बताया गया कि जो भक्त अपनी आस्था और विश्वास से मन्नत के धागे व नारियल चढ़ाएगा, उनकी मन्नत समिति द्वारा, बागेश्वर धाम के श्री चरणों में पहुंचाई जाएगी, यह व्यवस्था समिति द्वारा की जा रही है।

राम मय होगा स्टेशन के देवा का दरबार

अभी से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तों के लिए विशाल भंडारा डीजे बैंड बाजे भव्य आतिशबाजी भी समिति द्वारा की जाएगी। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि, ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगवान श्री गणेश स्टेशन के देवा के दर्शन कर भक्ति लाभ अर्जित करें।