सरस्वती देवी सेवा संस्थान ने किया कंबल वितरण ?

उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थ नगर :-

बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुवे सरस्वती देवी सेवा संस्थान ने आज जिले के कई जगहों पर कंबल विरतण किया। संस्थान की प्रमुख वंदना द्विवेदी ने अपने कई साथियों के साथ जिले के मलीन बस्ती में ठंड के प्रकोप से जूझ रहे गरीबों में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वंदना द्विवेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से ठंड ने भीषण रूप अख्तियार कर लिया जिससे मलीन बस्ती में रह रहे लोगों को इस ठंड से राहत देने के लिये संस्थान ने लोगों में कंबल वितरण करने का निर्णय लिया है। वंदना द्विवेदी ने बताया कि संस्थान जिले के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे ऐसे तमाम गरीब लोग जो इस भीषण ठंड के प्रकोप से जूझ रहे हैं उन्हें इस ठंड से बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। वंदना द्विवेदी ने बताया कि आज से कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ है जो तब तक जारी रहेगा जब तक हम ऐसे निरीह लोगों तक पहुच नहीं जाते और उनकी मदत नहीं कर देते। वंदना द्विवेदी ने बताया कि आज कंबल वितरण का कार्यक्रम जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर मुहल्ला, अब्दुल कलाम मुहल्ला, विजय नगर मुहल्ला में तकरीब 97 लोगों में किया गया है इस दौरान संस्थान के कई साथी मौजूद रहे।