सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप आयोजित
*सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप आयोजित*
झाबुआ 04 अक्टूबर, 2023। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत तथा जिला प्रशासन एवं म. प्र. डे राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड नीमच के द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा सैनिक के पद पर भर्ती कैंपो का आयोजन बुधवार को थाना कल्याणपुरा में किया गया।
जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 25 लडको ने भाग लिया जिसमें नीमच से आये भर्ती आधिकारी श्री संतोष कुमार ने माप दंड के आधार पर 10 लडको का चयन किया गया है। आगला कैंप 5 अक्टूबर को थाना कालीदेवी एवं 6 अक्टूबर को कोतवाली झाबुआ में 9 दिवस भर्ती विवरण का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा।
जिसमें इन चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नोकरी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों में जैसे दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो का मंदिर, सांची स्तूप, आगरा का ताजमहल,गवालियार का किला, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि। चयनित युवाओं को 12000 से 15000 की सैलरी पर रखा जाएगा एवं पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि ,प्रमोशन, इंश्योरेंस एवं दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवाए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
इच्छुक बेरोजगार जिनकी योग्यता 10वीं पास उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे इन स्थानों में 10 वी की अंकसूची की फोटो कॉपी, दो फोटो एवं चयनित अभ्यार्थियों रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपए में प्रोस्पेक्ट फार्म प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com एवं मोबाइल नंबर 6261092834 पर संपर्क करे।

