*यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर बड़ी कार्यवाई मऊगंज पुलिस ने एक बस और 6 ट्रकों को किया जब्त*
मऊगंज। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर मऊगंज थाना प्रभारी आईपीएस अंकित सोनी ने अपने हमराह स्टाफ के साथ एक बस सहित 6 ट्रकों को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने बगैर हेलमेट के बाइक चलाने पर 5 बाइक सवारों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की है,आपको बता दें कि पुलिस ने 2 ओवरलोड ट्रकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹ 56000 का भारी भरकम जुर्माना वसूल किया है। वही 2 अन्य ट्रकों को नो एंट्री का उल्लंघन करते पाए जाने पर ₹10000 तो वहीं एक हाई लोड ट्रक ₹2000 और नो पार्किंग के दौरान एक बस ₹1000 एवं बगैर हेलमेट के 5 बाइक सवारों ₹1500 समेत पुलिस ने कुल ₹70500 का राजस्व अर्जित किया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आईपीएस अंकित सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नगेंद्र यादव, उपनिरीक्षक बीसी विश्वास, सहायक उपनिरीक्षक नरेश सिंह चौहान,आरक्षक विवेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।


