कीचड़़मुक्त रोडवेज परिसर बनाने की ऊठी मांग।
महराजगंज। कीचड़ से सनी एवं आधी अधूरी नव निर्मित महराजगंज बस स्टेशन परिसर को लेकर स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे टीम मुखर हो गई है। परिसर को जल्द से जल्द कीचड़मुक्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे टीम के रामसेवक साहू ने कहा कि रोडवेज परिसर कीचड़ से सन गई हैं। यहां से निकल रहे बसों के पहिए से शहर के तीनों मुख्य सड़कें महराजगंज-गोरखपुर, महराजगंज-फरेंदा और महराजगंज-निचलौल मार्ग पर कीचड़ हो गया है। कीचड़ सूखने के बाद सड़क से धूल उड़ रहे हैं। इससे सड़क के किनारे स्थित दुकानों के सामान पर धूल जम जा रहे हैं। इतना ही नहीं सड़क से होकर आने-जाने वाले यात्रियों की सांसत हो रही है।
विभाग की इस लापरवाही की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश होने पर परिसर कीचड़ से भर जाता है। बस का इंतजार करने के दौरान यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।
*स्टेशन बनने में देरी की जा रही है। अगर यह समय से बना गया होता तो कीचड से होकर बसों में नहीं बैठना पड़ता।
देवेश पटेल, शास्त्री नगर*
*दावे और हकीकत में बहुत अंतर नजर आ रहा है। दो साल से स्टेशन बन रहा है, लेकिन अब तक बनकर तैयार न हो, यह दर्शा रहा है कि अधिकारी उदासीन हैं।
सूरज वर्मा, आजाद नगर*

