लखनऊ : केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर युवक की गोली मारकर हत्या।
Uttar Pradesh
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री के आवास पर हत्या की वारदात।
केंद्रीय मंत्री के घर युवक की गोली मारकर हत्या।
जिस युवक की हत्या हुई वो केंद्रीय मंत्री के बेटे का दोस्त था।
मंत्री कौशल किशोर के घर देर रात पार्टी थी।
मंत्री के बेटे विकास किशोर की पिस्टल बरामद हुई।
इसी पिस्टल से उसके दोस्त विनय की हत्या हुई।
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में है केंद्रीय मंत्री का आवास।
पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है।
मारा गया विनय श्रीवास्तव मंत्री के बेटे का खास दोस्त।
हत्या की घटना के समय घर पर कुछ और लोग मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर पर उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंत्री का बेटा लखनऊ के आउटर एरिया दुबग्गा में रहता है। जहां उसका दोस्त विनय श्रीवास्तव मिलने आया था। तड़के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी। घटना का विस्तृत ब्योरा आना बाकी है। जहां वारदात हुई वो घर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का है।

