रोते-रोते थाने पहुंची महिला, दरोगा से बोली- 'मेरा बेटा...' सुनते ही पुलिस स्टेशन में मची भागमभाग

रोते-रोते थाने पहुंची महिला, दरोगा से बोली- 'मेरा बेटा...' सुनते ही पुलिस स्टेशन में मची भागमभाग

मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. यहां एक कलयुगी बेटे ने एक छोटी सी बात पर पूरा घर जलाकर राख कर दिया. उसने ये तक नहीं सोचा बेचारी मां बुढ़ापे में कहां जाएगी.

पूरी घटना माधवनगर थाना क्षेत्र रॉबट लाइन की है. आइए जानते हैं हैरान करने वाला पूरा माजरा…

पुलिस ने किया केस दर्ज

दरअसल, शख्स अपनी मां से नशे के लिए पैसा मांग रहा था. जब मां ने मना कर दिया तो उसने पूरे घर को आग के हवाले कर दिया. घर में लगी आग की सूचना पर माधवनगर पुलिस पहुंची. उसने आरोपी मनोज उर्फ लल्लू चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की.

हर वक्त रहता है नशे में

घटना से परेशान मां सुनीता चौधरी ने बताया कि छोटा बेटा मनोज हमेशा नेट्राबेट (नशीली गोली) के नशे में रहता है. वह अक्सर घर से पैसे ले जाता है और क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों पर खर्चा करता है. पैसे के लिए लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करना आम सा हो गया था. कल रात भी नशे के लिए पैसे मांग रहा था, जब नहीं दिए तो घर में रखे समान में आग लगा दी. इससे पूरी गृहस्थी का समान जलकर ख़ाक हो गया है. उन्होंने यह भी बताया कि छोटे बेटे की इसी हरकत से परेशान होकर बड़ा बेटा घर छोड़ चला गया है.

घर को जलाने पर फूटा गुस्सा

इस बार जब घर में ही आग लगा दी तो गुस्साई मां खुद थाने पहुंच गई. उन्होंने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. माधवनगर टीआई अनूप सिंह ने कहा कि रॉबर्ट लाइन के कुम्हार मोहल्ले में आग लगने की जानकारी लगी थी. बाद में सुनीता चौधरी ने अपने आरोपी बेटे मनोज चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हमने जांच पड़ताल करके उसे गिरफ्तार कर लिया.