*शांति पूर्वक सम्पन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज़*
*मौदहा हमीरपुर* नगर सहित क्षेत्र भर में अदा हुई बकरीद की नमाज,देश और दुनिया मे नमाजियों ने ईद नमाज अदा करने के बाद अपने मुल्क की हिफाजत के लिए और तमाम बीमारियां से दूर करने के लिए सामूहिक दुआएं मांगी है।
ईदगाह में शहर इमाम मौलाना करामत उल्ला साहब ने ईद की नमाज़ सुबह सात बजे अदा कराई।नमाज़ के उपरांत हाथ फैलाकर ईश्वर से देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी गई। बताते चले कि नगर की रहमानिया मस्जिद में मौलाना सनाउल्लाह, चौधराना में मौलाना अताउर्रहमान कादरी, मस्जिद कमराहा में मास्टर मेराज उद्दीन सहित नगर की एक दर्जन से अधिक मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद की नमाज़ को लेकर पुलिस प्रशासन सहित पालिका प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ़ सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह जगह पर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर लगातार ड्रोन से निगरानी रखी गई। इस दौरान नमाज़ अदा कर निकले शहर इमाम मौलाना करामत उल्ला साहब ने ईदगाह में मौजूद अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सहित उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी से मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं नगर की सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर जायजा लिया।
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र,अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा तथा उप जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार यादव,तहसीलदार दिवाकर मिश्रा सहित दर्जनों सुरक्षा बल ईदगाह के बाहर मौजूद रहे।