मुज़फ़्फ़रनगर : स्कूल टीचर के भेदभाव वाला वीडियो वॉयरल होने के बाद राहुल गांधी ने किया ट्विट।

Uttar Pradesh

मुज़फ़्फ़रनगर : स्कूल टीचर के भेदभाव वाला वीडियो वॉयरल होने के बाद राहुल गांधी ने किया ट्विट।

मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का ज़हर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफ़रत का बाज़ार बनाना - एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता।

ये भाजपा का फैलाया वही केरोसिन है जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है।

बच्चे भारत का भविष्य हैं - उनको नफ़रत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।

कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वॉयरल है जिसमें टीचर नॉन मुस्लिम बच्चों से मुस्लिम बच्चे को पिटवा रही है वीडियो वॉयरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की स्कूल टीचर पैरेंट्स से समझौता करवा दिया लेकिन वॉयरल वीडियो में लोग टिप्पणी कर रहे है मामले में दबाव बनाकर सुला समझौता करवाया गया है।